फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आश्रमों की संपत्तियां भी कब्जा रही सरकार

Sat, 27 Aug 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। सरकार अब आश्रमों और मठ मंदिरों की संपत्तियों पर भी जबरन विवाद कराकर उन्हें कब्जा रही है। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज की ओर से उठाए गए निर्मल विरक्त कुटिया के मामले की जांच कराने से सरकार की पोल खुल जाएगी। कहा कि इस सरकार की कार्यप्रणाली से ही इसके कर्मों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में भाजपा की ओर से निकाली जा रही पर्दाफाश रैली में भाग लेने रुडक़ी जा रहे अजय भट्ट शनिवार को कुछ देर के लिए डामकोठी में रुके। उन्होंने अमर उजाला से वार्ता में कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह माफियाओं से घिरी है। खनन और शराब के बाद अब सरकार भूमि माफियाओं के हित साधने में लगी है। कहा कि जनता इस सरकार की हकीकत को पहचान चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता सरकार को सबक सिखाएगी।

 भट्ट ने मुख्यमंत्री के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें कहा गया कि सरकार विवादित संपत्तियों का सरकार के पक्ष में अधिग्रहण करेगी। कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है। जबरन संपत्तियां अधिग्रहीत करने के बहाने मुख्यमंत्री अपने चहेतों को जमीनें सौंपने की फिराक में है।  हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री डा. जयपाल सिंह, पूर्व मंत्री कमलेश सिंघल, राकेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, बिंदिया गोस्वामी तथा संजीव त्यागी आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें