अब हरिद्वार के फल व्यापिरायों ने तुर्किये के उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार भारत के साथ हालिया तनाव के बीच तुर्किये द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने के बाद हरिद्वार के फल व्यापारियों ने तुर्किये उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
हरिद्वार में एक उपभोक्ता ने कहा कि हम उत्पाद कैसे खरीद सकते हैं और ऐसे राष्ट्र का समर्थन कैसे कर सकते हैं जो हमारे दुश्मनों के साथ खड़ा है। हम उन राष्ट्रों का समर्थन करेंगे जो हमारे साथ खड़े हैं। इसलिए लोगों ने तुर्की उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। जो व्यापारी पहले से ही तुर्की उत्पाद ला चुके हैं, हमने उनसे कहा है कि वे तुर्की के और उत्पाद बाजार में न लाएं। हमारे लिए हमारा राष्ट्र सबसे पहले है।