फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिख समाज को भी दिल्ली कूच करना पड़ेगा - संत जगजीत सिंह

विज्ञापन
प्रेम नगर पुल स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी धरना स्थल पर सिख समाज के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का ? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
प्रेम नगर पुल स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी धरना स्थल पर सिख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हेमकुंड साहिब से आए हजूरी रागी लखविंदर सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। संत जगजीत सिंह ने कहा कि ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए अब सिख समाज को भी किसानों की तरह दिल्ली कूच करना पड़ेगा।
विज्ञापन

संत जगजीत सिंह ने कहा कि चार साल से सिख समाज गुरुद्वारे के लिए शांतिपूर्वक धरना दे रहा है, लेकिन सरकार समाज की बात नहीं सुन रही। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन बार बार सिर्फ झूठा आश्वासन दे रहा है। अब तक गुरुद्वारे के लिए भूमि आवंटित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे, ठीक उसी तरह सिख समाज को भी गुरुद्वारे के लिए दिल्ली में धरना देने के लिए मजबूर होगा पड़ेगा। इस अवसर पर तरलोचन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, जगतार सिंह, संतोख सिंह, जितेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, इनकार सिंह, सुरेंद्र कौर, गुरदीप कौर, गुरचरण कौर, दीप कौर, कुलवंत कौर, जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें