फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड न्यूज मामले में सात प्रत्याशियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग समिति के कार्यों का निरीक्षण किया। पेड न्यूज एवं सोशल मीडिया से होने वाले चुनाव प्रचार पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक पेड न्यूज के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। सात मामलों में नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक सुनील कुमार अग्रवाल और शिव स्वरूप सिंह ने समिति कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। प्रेक्षकों ने कहा कि सभी टीवी चैनल, न्यूज पोर्टल और समाचार-पत्रों में प्रसारित एवं प्रकाशित खबरों का अवलोकन किया जाए। सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर प्रत्याशियों के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर खातों की निगाह रखी जाए। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज के जरिये मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जाता है।
समिति अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार, पिरान कलियर, भगवानपुर, खानपुर और लक्सर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सात प्रत्याशियों को पेड न्यूज से संबंधित नोटिस जारी किए गए हैं। तीन प्रत्याशियों ने पेड न्यूज के मामलों को स्वीकार कर लिया है। पिरान कलियर से कांग्रेस प्रत्याशी और आजाद समाज पार्टी ने लिखित तौर पर पेड न्यूज को स्वीकारा है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ने भी पेड न्यूज को स्वीकारा है। इन सभी ने प्रकाशित खबर को विज्ञापन मानते हुए खर्च का विवरण संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों को भेज दिया गया है। निरीक्षण में मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी, मीडिया विशेषज्ञ डॉ. सुशील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें