फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर कर्मचारियों को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था न होने पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दीपावली पर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली इकोन एजेंसी पर अर्थदंड लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे, वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी व्यवस्था का सुपरविजन करेंगे। रानीपुर मोड़ क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद राजेश शर्मा से संवाद कर सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें