फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर जेवरात न लौटाने का आरोप

Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने एक दंपति पर परिचित महिला के कई लाख के जेवरात न लौटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जेवरात वापस मांगने पर महिला एवं उसके पति को हत्या की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के विवेक कालोनी की रहने वाली शिखा गोयल पत्नी राहुल गोयल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि चंद्राचार्य चौक के पास एक कांपलेक्स में उसके पति की दुकान है। पति का दुकान के पास में ही बॉल्स स्नूकर पार्लर चलाने वाले अनुराग बधानी निवासी गोविंदपुरी से परिचय हुआ। धीरे-धीरे दोनों में पारिवारिक संबंध बन गए। आरोप है कि पिछले वर्ष जून माह में अनुराधा बधानी की पत्नी रीतू बधानी ने एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहते हुए उनसे जेवरात और कीमती कपड़े पहनने के लिए मांगे। उन्होंने विश्वास में उन्हें जेवर व कपड़े सौंप दिए।  तब से दोनों जेवरात और कपड़े लौटाने के लिए टालमटोल करते रहे। पिछले माह जून में अनुराधा बधानी ने पति के साथ गाली गलौज करते हुए जेवरात देने से साफ इनकार कर दिया।
धमकी दी कि उनके जेवर गिरवी रख दिए गए हैं और यदि ज्यादा हल्ला मचाया तो हत्या कर दी जाएगी। आरोप है कि खुद को मानवधिकार आयोग का जिलाध्यक्ष बता रहे अनुराग बधानी ने पुलिस विभाग में भी अपनी पैठ होने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अनुराग एवं उसकी पत्नी रीतू बधानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें