फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफक-फफक कर रो पड़ी महिला कांस्टेबल

Tue, 01 Nov 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पति की करतूत की शिकायत लेकर कोतवाली ज्वालापुर पहुंची 40वीं वाहिनी पीएसी की महिला कांस्टेबल सुनवाई नहीं होने पर फफक- फफक रो पड़ी। महिला कांस्टेबल ने पुलिसवालों को ही खरी- खरी सुना डाली। फिर हरकत में आई पुलिस ने महिला कांस्टेबल को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

ज्वालापुर के सुभाषनगर में किराए पर रहने वाली महिला कांस्टेबल का अपने पति से विवाद चल रहा है। उनके कोर्ट में मुकदमे विचाराधीन है। महिला कांस्टेबल का मायका भी सुभाषनगर में ही है। उसके बच्चे अपनी नानी के साथ ही रहते हैं। आरोप है कि पेशे से चालक पति आए दिन सरेराह उत्पीड़न करता है और अपना लोडेड ऑटो उसके मायके के बाहर खड़ा कर देता है। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जाती है। इतना ही नहीं वह मारपीट पर उतारू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल करीब एक घंटे तक हाथ में लिखित शिकायत लेकर यहां से वहां दौड़ती रही। जब उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसका सब्र का बांध टूट पड़ा। एसआई नागेंद्र प्रसाद घिल्डियाल के समक्ष महिला कांस्टेबल फफक- फफक कर रो पड़ी। बार- बार यही बोलती रही कि जब पुलिसकर्मी होने पर उसकी ही शिकायत नहीं सुनी जा रही है तो भला आमजन की क्या सुनवाई होती होगी। महिला कांस्टेबल के खरी खोटी सुनाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। तब पता चला कि लोडेड ऑटो खड़ा कर उसका पति अल्मोडा गया हुआ है। एसआई उमेश कुमार ने बताया कि अल्मोडा से लौटने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें