फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन है नहीं, भेज दिए सीवरेज बिल

Sun, 28 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर में इन दिनों सीवरेज के बिल आने को लेकर लोग खासे परेशान हैं। उन लोगों को भी हजारों-हजारों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं जिनके पास कनेक्शन तक नहीं है। आए दिन लोग इसके लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी सुनने तक को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

अनुरक्षण गंगा इकाई जल संस्थान इन दिनों सीवरेज कनेक्शनधारकों को बिल भेज रहा है। लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि यह बिल उन लोगों को भी भेज रहा है जिनके पास कनेक्शन ही नहीं है। कनखल, मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर क्षेत्र में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जिन्हें बिल भेजे गए हैं। ज्वालापुर निवासी प्रमोद वर्मा ने बताया कि हमारे पास सीवरेज का कनेक्शन नहीं है। उसके बाद भी विभाग ने पांच हजार से ज्यादा का बिल भेजा गया है। अधिकारियों को काफी गुहार लगाई लेकिन वह उनकी बात सुनने को ही तैयार नहीं है। कुसुमलता को भी बिल भेजा गया है। जबकि उसने अभी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। जगदीश सक्सेना ने बताया कि मकान बनाते समय उन्होंने सीवर के निस्तारण के लिए गड्ढा बनाया हुआ है, लेकिन कनेक्शन नहीं लिया है। लेकिन हजारों रुपये का बिल भेज दिया गया है। सोमनाथ ने बताया कि पूरे मोहल्लेवासियों को सीवरेज के बिल भेजे गए हैं लेकिन कर्मचारी जांच करने तक को तैयार नहीं है। भाजपा नेताओं ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए मुद्दा बनाने की तैयारी कर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा और पार्षद रवि धींगड़ा ने बताया कि यदि बिल संशोधित न हुए तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है
बिना कनेक्शन के बिल भेजे जाने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जिस एजेंसी के जरिये बिल आवंटन किया जा रहा है। यह चूक उसके स्तर पर हुई होगी। जिन उपभोक्ताओं को ऐसे बिल मिले हैं वह संपर्क कर सकते हैं। ऐसे बिल निरस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अजय कुमार, अधिशासी अभियंता अनुरक्षण इकाई गंगा जलसंस्थान, हरिद्वार

जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले पानी के बिलों को लेकर दिक्तत थी। अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं। यदि दो दिन के भीतर बिलों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

-मदन कौशिक, विधायक हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें