हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से लापता 24 वर्षीय युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अब गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यासमीन पुत्री यासीन निवासी पांवधोई ज्वालापुर 16 अगस्त की दोपहर 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। फिर वापस नहीं लौटी। 17 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में जुटी टीम ने तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अब पुलिस को आशंका है कि युवती को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फुसलाकर या अगवा कर लिया है। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।
-
सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बकरा मार्केट के पास से आरोपी विक्की निवासी मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर को पर्चा, पेन और 3270 रुपये के साथ खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया। वहीं, ज्वालादास आश्रम के पास से आरोपी बृजेश कुमार निवासी आरएसएस इंटर काॅलेज के पास कस्बा झिझाना थाना झिझाना जिला शामली हाल खेडा मंदिर के पीछे मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टा पर्चा, पेन और 1110 रुपये बराम हुए हैं।