फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में मिठाई, तेल और भोजन के नौ सैंपल फेल

Sun, 02 Aug 2026 11:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया सैंपलिंग अभियान
विज्ञापन

हरिद्वार। कांवड़ मेले में शिवभक्तों को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सैंपलिंग अभियान जारी रहा। इसमें मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब वेन से भरे गए मिठाई, तेल, तैयार भोजन के नौ सैंपल फेल हो गए। जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस दिए गए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में बैरागी कैंप क्षेत्र और ऋषिकुल से प्रेम नगर आश्रम कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य विश्लेषणशाला उपयुक्त बीरेंद्र सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देश में संचालित मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मिठाई, तेल, डेयरी उत्पाद, पेय पदार्थ, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सहित तैयार भोजन आदि 79 नमूनों की मौके पर जांच की गई। इनमें से नौ सैंपल फेल पाए गए। संबंधित फेल पाए गए खाद्य पदार्थ जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा और योगेंद्र पांडे ने बैरागी कैंप क्षेत्र में 22 खाद्य प्रतिष्ठानों और ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम तक कांवड़ पटरी मार्ग पर लगभग 31 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। दो दुग्ध उत्पाद, मसालों के 02, खाद्य तेल का एक सैंपल जांच के लिए भरा गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने रुड़की के नहर कांवड़ पटरी पर 30 प्रतिष्ठानों की जांच की। उन्होंने एक प्रतिष्ठान की बिना लेबल की 06 सॉस की बाेतलें मौके पर नष्ट कराई। मिठाई के दो, गुलाब जामुन के दो खाद्य तेल का एक सैंपल जांच के लिए भरा।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने कांवड़ मेला मार्ग पर चंडी देवी मंदिर से गैंडीखाता, रघुनाथ मॉल से टोल प्लाजा बहादराबाद तक स्थित अस्थायी और स्थायी 26 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें