फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी टैक्सियों से हो रही चारधाम यात्रा

Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा शुरू होने के चंद दिनों के बाद ही शहर के कुछ ट्रेवल एजेंसियों के सहयोग से निजी टैक्सियों से चारधाम की यात्रा कराई जा रही है। इससे परिवहन विभाग को राजस्व का चूना लग रहा है। निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग करने पर परिवहन विभाग ने यात्रा मार्ग पर निजी टैक्सियों की जांच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) हीरा सिंह बर्गली ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार की सुबह भूपतवाला क्षेत्र में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश के निजी नंबरों से पंजीकृत स्कार्पियो, इनोवा टैक्सियों सहित पांच निजी कारों को रोका गया। इन वाहनों में चार धाम यात्रा के लिए यात्री बैठे हुए थे। जब चालक से पूछताछ की गई तो वह यात्रियों को अपना रिश्तेदार बताने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ की गई उसने बताया कि वह स्थानीय ट्रेवल एजेंसियों के बुलावे पर यहां आए हैं। शहर की एक ट्रेवल एजेंसी की बुकिंग पर वह चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं। दूसरा टैक्सी चालक भी यही बात दोहराने की कोशिश करने लगा। एक साथ पांचों टैक्सियां हत्थे चढ़ गईं, जिन्हें सीज कर दिया। वहीं बिना पंजीकरण के सवारियां ढो रहे पांच ई-रिक्शा सीज कर पुलिस के हवाले किए गए। एक डिलीवरी वैन, चार ट्रैक्टर और एक स्कूल बस सीज की गई।
आप कर सकते हैं शिकायत
एआरटीओ प्रवर्तन हीरा सिंह बर्गली ने कहा कि कोई भी एजेंसियां निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग कर उन्हें चारधाम यात्रा पर भेजा जा रहा है तो आप विभाग के नंबर 239767 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग की ओर से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें