फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सूत्रीय मांगों को एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
मांगों को लेकर रैली निकालते एनएचएम कर्मी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दो सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अगर शीघ्र मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले एनएचएम कर्मचारियों ने छह दिसंबर से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया था। जिसमें कर्मचारी हरियाणा सरकार की तर्ज पर राज्य में भी एनएचएम कर्मचारियों के लिए अलग से कैडर बनाने और स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग कर रहे हैैं। सीएमओ ऑफिस में धरना देकर कर्मचारी बैठे हुए हैं। बुधवार को सीएमओ ऑफिस से कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली। जिसमें जनपद भर के संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनवीर ने कहा कि सरकार की ओर से मांगों को पूूरा कराने के लिए हर बार आश्वासन दिया जा रहा है, पर मांग पूरी नहीं की जा रही है। जिससे इस बार मांगों का शासनादेश जारी होने से पहले आंदोलन स्थगित नहीं होगा। इस मौके पर विवेक खन्ना, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. प्रियंका सोनू, डॉ. प्रियंका चौधरी, वर्णिक चौधरी, कमल, अवनीश, महिपाल सिंह, कुलदीप बिष्ट, आशीष काला, कमल पांडे, स्वरूप पोखरियाल, रोशनी नौटियाल, डा. प्रियंका चौधरी आशुतोष भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें