फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ई-रिक्शा चालक की आत्महत्या मामले में पड़ोसियों से पूछताछ शुरू

Wed, 21 Jan 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की पड़ताल करने के साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नंदन सिंह (55) पुत्र गोपाल सिंह निवासी खटीमा ऊधमसिंहनगर हाल पता सिडकुल ने सोमवार की रात कमरे में फंदा लगा लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया था। तलाशी लेने पर कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। किराये पर रहने वाले पेशे से ई-रिक्शा चालक नंदन सिंह ने नोट में अपने पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी व उसके बेटे पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि तीनों मिलकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे और उसका बिजली कनेक्शन भी काट दिया था। इस कारण वह बेहद परेशान था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हुए हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें