संस्कृति स्कूल में अभिभावकों के लिए पालन-पोषण कार्यशाला आयोजित की गई
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बताए मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े बिंदुओं के आसान तरीके
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित संस्कृति स्कूल में अभिभावकों के लिए एक विशेष पालन-पोषण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की भावनाओं, जरूरतों और व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने में अभिभावकों की मदद करना था। कार्यशाला में सकारात्मक पालन-पोषण के तरीकों से भी परिचित कराया गया।
संचालन करते हुए ऋचा गोयल ने बच्चों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। इसके लिए रोचक गतिविधियों, संवाद और भूमिका निर्वहन का उपयोग किया गया। ऋचा गोयल ने बताया कि प्रत्येक बच्चे की तीन मूलभूत आवश्यकताएं हैं जिनमें जुड़ाव, सीमाएं और आत्मनिर्भरता। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले पालन-पोषण दृष्टिकोण को समझाया। कार्यशाला में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्कृति स्कूल की निदेशिका दिव्या पंजवानी और प्रधानाचार्या श्वेता सहगल ने ऋचा गोयल का आभार व्यक्त किया।