II रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनसीबी की टीम ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। मादक पदार्थों से जुड़े मुकदमों में ठोस विवेचना करने के जरूरी टिप्स दिए गए। शिविर के समापन पर एसएसपी ने एनसीबी की टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। शिविर में उप निरीक्षकों से लेकर एसपी रैंक के 100 पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
I
I
I
Iसोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। बुधवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की मौजूदगी में प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर समापन के दौरान एसएसपी ने एनसीबी के एसपी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दे रही टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएं। एनसीबी के एसपी विरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, एसआई कविन्द्र सिंह, अनुज कुमार, तसव्वुर अली ने प्रशिक्षण दिया।
I
I
I
Iजनपद के अलग-अलग थानों से शिविर में शामिल हुए विवेचकों को बरामदगी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, जुटाए जाने वाले वैज्ञानिक/ भौतिक साक्ष्य, उन्हें कोर्ट में पेश करने तरीके बताए। नशा तस्करों के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नशा बेचकर कमाई गई चल-अचल संपत्ति के जब्तीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। प्रशिक्षण में उपनिरीक्षक स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक रैंक के 100 पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल आदि मौजूद रहे।I