फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में किया खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 वर्ष से 23 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं का कराटे, बाॅक्सिग, एथलेटिक्स एवं टेबल टेनिस खेल में जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में कराई गई। कराटे खेल में पांच बालक, चार बालिका, बाक्सिंग खेल में सात बालक एवं 15 बालिका, एथलेटिक्स में 59 बालक एवं 51 बालिका व टेबल टेनिस खेल में पांच बालक एवं तीन बालिकाओं समेत कुल 149 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट के माध्यम से हुई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, शिखा बिष्ट, दीपक जोशी, सोहनवीर सिंह, शुभम बोहरा, आदित्य गुप्ता, अनिता सिंह, प्रीतिस्ना, राजन राणा, परमिता गौतम, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें