फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 20 को

Sun, 15 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 20 नवंबर को होगा। जिसका विषय मौसम और जलवायु की समझ होगा। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी आरपी अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय 23 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता मूलराज इंटर कालेज में 20 नवंबर को सुबह दस बजे से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय मौसम और जलवायु की समझ रखा गया है।
जबकि इसके उप विषय अपने चारों ओर के मौसम की समझ, मौसम और जलवायु पर मानवीय हस्तक्षेपों का प्रभाव, मौसम जलवायु और परितंत्र, मौसम जलवायु समाज और संस्कृति, मौसम जलवायु और कृषि, मौसम जलवायु और स्वास्थ्य होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों को शोध पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

जिसके लिए छह मिनट मिलेंगे। इसके बाद दो मिनट की प्रश्नोत्तरी होगी। जिस छात्र का शोध पत्र श्रेष्ठ होगा उसे जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 23 नवंबर को बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1, बीएचईएल, हरिद्वार में होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें