हरिद्वार। राष्ट्रीय हिंदू क्रांति दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तालिबानी एवं भगवान विष्णु के बारे में अपमानित शब्दों में लेख लिखने वाले भारतीय मूल एवं ब्रिटिश लेखक अनीश कपूर की जीभ काटकर लाने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
शनिवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि यह देश की सवा अरब आबादी का अपमान है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एकजुट होने की अपील की। संजीव चौधरी ने कहा कि लेखक अनीश कपूर ने देश की छवि, आस्था और प्रधानमंत्री का अपमान किया है। ऐसी बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए।
कहा, जब से प्रधानमंत्री ने कुर्सी संभाली है तभी से राष्ट्र विरोधी ताकतें देश में अंदर और बाहर विश्वमंच पर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं। मौके पर अनिल चौहान, आशु, रवि, अवतार, पवन कुमार, तेजप्रकाश शाहू आदि मौजूद रहे।