फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नरेश गौतम फिर से बने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड बसपा में फेर बदल करते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर नरेश कुमार गौतम को फिर से उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर नरेश गौतम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर स्वागत के दौरान नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती किसी भी कुर्सी पर बैठा सकतीं हैं।
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि संगठन और जनता के साथ आगामी चुनाव 2027 में पहले की तरह पार्टी का परचम उत्तराखंड में लहराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, डाॅ. नाथीराम, रतिराम चौधरी, प्रदीप कुमार, पवन पाल, मदनलाल, अमरजीत, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें