फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों में को नहीं मिला वेतन

Wed, 08 Feb 2017 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम के नियमित व संविदा कर्मचारियों में वेतन नहीं मिलने से रोष बना है।  कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार की चेतावनी दी है।

नगर निगम के नियमित कर्मियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जबकि संविदा कर्मचारियों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला। कर्मचारी नेता टंकार कौशल, सुरेंद्र तेश्वर, राधेश्याम छाछर व सुनील राजौर आदि ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कर्मचारियों को बिना वेतन के ही चुनाव ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा। बोर्ड फंड से केवल 6 प्रतिशत एसीपी का भुगतान किया गया। कर्मचारियों का एसीपी का अभी करोड़ों रुपया बकाया चला आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिन बाद कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। जिसमें वेतन नहीं मिलने के विरोध में चुनाव ड्यूटी से बहिष्कार करने का निर्णय लिया जा सकता है। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने बताया कि बोर्ड में जितना फंड था उससे वेतन, पेंशन व संविदा का भुगतान किया गया है। कर एवं राजस्व अधीक्षकों को राजस्व वसूली बढ़ाने को निर्देशित किया गया है ताकि कर्मचारियों को वेतन का भुगतान होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें