फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चुनाव से पहले राजनीति का अखाड़ा बना नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के बोर्ड गठन के चार वर्ष हो चुके है। अगले वर्ष नवंबर में निकाय चुनाव हो सकते हैं। एक साल बचा लेकिन रानीतिक दंगल के साथ चुुनावी माहौल अभी से बनना शुरू हो गया है। काफी समय से चुप्पी साधे भाजपा पार्षदों ने मेयर को फिर से सफाई व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर घेरना शुरू कर दिया है। जवाब में कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ता भी भाजपा नेताआें के साथ नगर निगम के अधिकारियों पर पलटवार कर रहे हैं। नगर निगम में धरना-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस की अनीता शर्मा ने मेयर पद पर जीत दर्ज की थी, जबकि बोर्ड में भाजपा का बहुमत है। वैसे तो बोर्ड गठन के बाद से ही रानीतिक खींचतान शुरू हो गई थी। शुरुआत में ही भाजपा पार्षद मेयर पर सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों जैसे मुद्दों पर घेरते रहे। इधर, मेयर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा पूर्व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर काम न करने देने के आरोप लगाते रहे। तक मदन कौशिक के पास शहरी विकास मंत्रालय था।
कैबिनेट मंत्री के पद से हटने के बाद मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद निगम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर कम हुआ। करीब दो साल से दोनों पक्ष शांत थे। बीते हफ्ते शुक्रवार को टेंडर को लेकर हुए हंगामे के बाद फिर से राजनीति गरमा गई है। निगम में पिछले तीन दिन से धरने-प्रदर्शनों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें