फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भाजपाइयों ने दुग्धाभिषेक कर मनाया सांसद त्रिवेंद्र का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इसमें प्रेम नगर आश्रम घाट पर दुग्धाभिषेक किया गया। वहीं कई निराश्रित लोगों में कंबल वितरण किया गया। जिला अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मरीजों को उपयोगी सामान दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के इसी क्रम में नगर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सांसद त्रिवेंद्र के दीर्घायु की कामना के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जिस तरह से जिले के वर्तमान सांसद ने विकास किया वह अपने आप में एक नजीर है। उन्होंने हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड, डिग्री कॉलेज, अस्पताल, भूमिगत गैस, भूमिगत बिजली और नेशनल हाईवे जैसे महत्वपूर्ण कार्य का पूरा श्रेय त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया।



भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र रावत की जीत के साथ ही जनता ने जिले के विकास की पूरी रुपरेखा दिमाग में बैठा ली है। उन्होंने सांसद के दीर्घायु होने की कामना के साथ कार्यकर्ताओं के साथ फल वितरण किया। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, पार्षद मोनिका सैनी, अनिमेष कुमार, पार्षद अनिल मिश्रा, गौरव वर्मा, दीपक शर्मा, मयंक गुप्ता, देवेश ममगई, आदित्य झा, गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें