फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी, पहाड़ी नृत्य पर झूमे छात्र

Mon, 23 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
नाच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री स्वामी भारती आश्रम सिंधी पाठशाला जूनियर हाईस्कूल कनखल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्हें की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की बंदना से शुरू किया गया है। छात्र-छात्रों ने मराठी, पहाड़ी और पंजाबी नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। आकांश और आर्यन ने रोमेंटिंक डांस किया। अनपढ़ होना एक अभिशाप है, हम सभी को शिक्षित होना चाहिए। विषय पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। भगवान शिव का तांडव नृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए स्वामी जगजीत सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतिभाओं के आधार पर आगे बढ़ने को मौका दिया जाना चाहिए। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों की प्रतिभा पहचान कर उन्हे आगे बढ़ने का अवसर दे। संस्था के अध्यक्ष मेघराज जेसवानी, मैनेजर अश्वनी कुमार, प्रधानाचार्य सुषमा गोयल ने विचार रखे। इस अवसर पर जयराम रुपानी, केशदास मूल चंदानी, ईश्वरदास, हरीश बजाज सहित प्राथी, गायत्री, सचिन, नंददनी, प्रियंका, अनन्या चौहान, निशा, आकांशा, दिया, कृष्णा पंवार आदि बच्चे और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें