फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसएमजेएन व भूपतवाला कॉलेज के मध्य हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीहरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार एवं राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के मध्य उच्च शिक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि इस एमओयू से शोध, परामर्श एवं ज्ञान के क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद और सामाजिक कार्यों में बल मिलेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए इस तरह के एमओयू निश्चित रूप से सहायक होंगे।
विज्ञापन

एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि ये समझौता विशेषतः विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। अब इसके माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल प्रयोगशालाओं का लाभ मिल सकेगा, अपितु ज्ञान और परामर्श के भी अधिक अवसर तथा स्रोत मिल पाएंगे।
राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के प्राचार्य डॉ. संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि दोनों संस्थाओं के बीच में हुए इस लिखित समझौते से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए और अधिक संसाधन प्राप्त होंगे। शिक्षकों को भी संस्थाओं के माध्यम से अनेक अवसर मिल पाएंगे। इस मौके पर डॉ. युवराज सिंह, डॉ. सकुंज राजपूत, आदित्य गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें