फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बीएचईएल में नीलगाय से टकराई बाइक, चालक घायल

Thu, 23 Jul 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- फाउंड्री गेट के पास की घटना, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास बुधवार की रात नीलगाय से टकराने के कारण बाइक चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भेल में हरिद्वार की ओर जाने वाले मार्ग पर चालक जगत सिंह बाइक से जा रहे थे। फाउंड्री गेट के पास पहुंचते ही अचानक सामने से नीलगाय आ गई। टक्कर लगने से चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित रूप से थाना रानीपुर परिसर में भिजवाया। सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्र और सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें