फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में कर रहा था इंजीनियरिंग

Sun, 22 Dec 2013 12:58 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर पुलिस ने बीटेक के छात्र श्रवण निवासी खिंदडियां, छपार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद करने का दावा किया है, जबकि उसका एक साथी भाग निकला। पकड़ा गया छात्र राजस्थान में ठगी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


प्रेस ग्राउंड के पास दबोचा
गंगनहर पुलिस ने शुक्रवार शाम को लिथो प्रेस ग्राउंड के पास घेराबंदी कर श्रवण को पकड़ा। उसके पास से एक पैशन-प्रो बाइक बरामद हुई, जो मालवीय चौक से करीब 10 दिन पहले चोरी की गई थी। बाद में उसकी निशानदेही पर लिथो प्रेस ग्राउंड की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई पल्सर और स्पलेंडर बाइक भी बरामद की गई।

इनमें से एक रुड़की और एक झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई है। आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम गुरमीत निवासी हरचंदपुर माजरा बताया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि श्रवण राजस्थान में बीटेक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें