फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फोटो वायरल की धमकी के विरोध पर मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में फोटो वायरल करने की धमकी का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, झाबरी निवासी एक महिला ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की बेटी की शादी गांव में ही हुई है। मोहित उर्फ पीके निवासी सराय पर युवती की फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। शाम करीब आठ बजे उसके के बेटे ने मोहित से इस संबंध में सवाल किया। इसी बात पर मोहित ने युवक का गिरेबान पकड़ लिया।
आरोप है कि कुछ ही देर में उसके साथ कई अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया। उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। अभद्रता भी की गई। घटना के दौरान गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल युवक को बचाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें