फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गर्भवतियों को मुफ्त कैल्शियम व आयरन की गोलियां देगा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गर्भवती महिलाओं को मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की ओर से मुफ्त में कैल्शियम व आयरन की गोलियाें को मुफ्त में दिया जाएगा। हॉस्पिटल की ओर से अप्रैल के दूसरे सप्ताह से डिलीवरी और आपातकालीन सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

करीब 38 करोड़ के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल को सोमवार से शुरू कर दिया गया था। फिलहाल हाॅस्पिटल में ओपीडी सेवाएं चल रहीं हैं। हॉस्पिटल में रोजाना 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।
अब हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम व आयरन की गाेलियां निशुल्क दी जाएंगी। इसके लिए हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है, ताकि गर्भवती महिलाओं में पोषण की कमी न रहे।
विज्ञापन

हॉस्पिटल को पीपीपी मोड पर लेने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए भी तैयारियां चल रहीं हैं। दस अप्रैल के आसपास गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। रविवार को भी अस्पताल में महिलाओं की डिलीवरी के लिए डॉक्टर रहेंगे। उन्हाेंने बताया कि हॉस्पिटल की ओपीडी भी डिलीवरी के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें