फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिना लाइसेंस चल रहीं 40 से अधिक मीट की दुकानें चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम ने ज्वालापुर क्षेत्र में सर्वेक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 40 से अधिक ऐसी मीट दुकानों को चिह्नित किया गया, जिनके पास खाद्य सुरक्षा विभाग का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। नगर निगम ने इन प्रतिष्ठानों की सूची तैयार कर औपचारिक रूप से खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित प्रारूप पर पिछले माह सभी संदिग्ध प्रतिष्ठानों का विधिवत सर्वेक्षण कराया गया। कार्रवाई मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर, विकास चौधरी और सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद निगम कार्यालय ने खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र भेजकर बिना लाइसेंस संचालित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध खाद्य लाइसेंस नहीं है, उनके खिलाफ प्रचलित अधिनियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाए और आवश्यकता होने पर दुकानें बंद कराई जाएं। नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि शहर में स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें