फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खन्नी गांव के मोहित बने सेना में अधिकारी

Sun, 01 Jun 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। सेना में तैनात पोखरी ब्लॉक के खन्नी गांव निवासी राइफलमैन मोहित सिंह राणा सेना में अधिकारी बन गए हैं। मोहित ने तीसरे प्रयास में यह सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन में राइफलमैन मोहित राणा का प्रयागराज स्थित 19 एसएसबी से भारतीय सैन्य अकादमी के अधिकारी कैडर में चयन हुआ है। इससे पहले मोहित दो बार मेरिट में बाहर हो गए थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। मोहित के पिता चंद्रमोहन सिंह 10वीं बटालियन से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। मोहित वर्तमान में देहरादून के नथुवाला क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, यूनिट कमांडिंग अफसर कर्नल अमित कुमार डिमरी (शौर्य चक्र), बटालियन के सभी सदस्यों और मामा कुलदीप रावत को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें