फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बढ़ते बिल, सरचार्ज और स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बिल, बढ़ते सरचार्ज और स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर जनआंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। अनुपमा रावत ने घोषणा की है कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर जल्द व्यापक पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी से ग्राम पंजनहेड़ी से की जाएगी। पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने और उनकी समस्याएं सुनने का कार्यक्रम तय किया गया है। इस अभियान को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ता बढ़े हुए बिल, सरचार्ज और पेनल्टी से परेशान हैं। उनका आरोप है कि सरकार एक ओर स्मार्ट मीटर पर रोक संबंधी आदेश जारी करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर अब भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम और नाराजगी है। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों से फीडबैक लेंगे। समस्याओं और मांगों को शामिल करते हुए एक ज्ञापन तैयार कर संबंधित अधिकारियों और सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें