हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम काला गेट से सूर्यनगर जाने वाले मार्ग के पास रोशनाबाद में चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। तब संदेह होने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विरेन कश्यप निवासी ग्राम रावली महदूद निकट पीपल का पेड़ थाना सिडकुल बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। संवाद