हरिद्वार में कोरोना मरीज ठीक होने पर मेला अस्पताल में डाक्टरों का स्वागत करते रानीपुर विधायक आद?
- फोटो : HARIDWAR
मेला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्टाफ का विधायक आदेश चौहान ने माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। रविवार को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं के सम्मान में उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर रानीपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, महामंत्री आलोक चौहान, प्रिंस लोहट, अंकुर पालीवाल, अश्वनी, विनय, मनोज शर्मा, सुरेंद पाल, आकाश, तुषार गौर, अशोक मेहता आदि शामिल हुए। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी स्वास्थ्यकर्मियों को सफलता पर बधाई दी।
पर्यावरण मित्रों पर की पुष्प वर्षा: भारतीय जनसेवा ट्रस्ट हरिद्वार ने रानी गली भूपतवाला में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पार्षद अनिल मिश्रा के नेतृत्व में आनंदपुर सत्संग आश्रम रानी गली के महात्मा स्वामी विचार ज्ञानानंद महाराज की ओर से पर्यावरण मित्रों सहित कई अन्य जरूरतमंदों को राशन किट प्रदान की गई। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर, राकेश पुरी, सोशल मीडिया प्रभारी विकल राठी, राकेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, शिवदास दूबे, ओमकार पांडेय आदि शामिल थे। वहीं, स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर श्री कृष्णकृपा धाम भीमगोड़ा हरिद्वार में 250 राशन कीटों का वितरण किया। इस मौके पर संयोजक सागर गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राधिका नागराथ, संजय हांडा, स्टेट बैंक के एजीएम नरेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, सागर गुप्ता, अरुण, नीरज पाल, आशीष जैन ने राशन वितरण में सहयोग किया।