फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का सच्चा संवाहक रामकृष्ण मठ: श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज

विज्ञापन
रामकिशन मिशन में लोगों को राशन देते मां मनसा देवी ट्रस्ट के परमाध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मां मनसा देवी ट्रस्ट के परमाध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकरानंद के आदर्शों का अनुसरण करते हुए रामकृष्ण मिशन ने सेवा का संकल्प निभाया है। उन्होंने मानव सेवा को ही नारायण सेवा बताया। इस दौरान उन्होंने मिशन को पांच लाख इक्यावन हजार रुपये दान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज रविवार को श्रीरामकृष्ण मिशन परिसर में चल रहे खाद्यान्न वितरण के अंतर्गत आयोजित नर सेवा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान विभिन्न संस्थाओं की ओर से किए जा रहे कार्यों को सराहा। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि जब से श्रीरामकृष्ण मिशन ट्रस्ट की स्थापना हुई है तब से पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी मुख्य ट्रस्टी रहा है। श्री रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट को स्थापित करने के लिए अखाड़े की ओर से उस समय भूमि दान दी गई थी। इसअवसर पर मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, शिखर पालीवाल, प्रदीप चौधरी, पार्षद सचिन अग्रवाल, स्वामी दयाधिपानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें