फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने गंगा के तटबंध बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
गंगा के किनारे तटबंध बनाने के लिए विधायक स्वामी यतीश्वरानंद सिंचाई विभाग के अभियंताओ के साथ निर? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गंगा के कटाव को रोकने के लिए तटबंध बनाने और सड़कों की मरम्मत कराने के लिए विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देशित किया। विधायक के साथ ग्रामीणों ने दोनों विभागों के अभियंताओं को क्षेत्र की समस्याओं को बताकर काम शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने तीन गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम तिलकपुरी में गंगा के कटाव को रोकने के लिए सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता डीके सिंह और सहायक अभियंता राजीव सोनी को तटबंध बनाने को निर्देशित किया। विधायक ने मिट्टी कटाव से रोकने को तटबंध के काम जल्द से जल्द शुरू कराने को कहा। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्या भी बताई। इसके बाद विधायक ग्राम टांडा भागमल और बाडी टीप में पहुंचे। सड़कों पर पानी की समस्या के निस्तारण के लिए मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरुण केसवानी को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों से हाईवे पर जाने के लिए संपर्क मार्ग की अच्छी व्यवस्था नहीं है और संपर्क मार्गों की हालत भी खस्ता है। दोनों विभागों के अभियंताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं पर शीघ्र ही काम कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, धर्मसिंह, राजेंद्र, बब्लू, अनिल, जोगा सिंह सरदार, सुरेश, मांगेराम, सोनू, गुड्डू, धर्मेंद्र शर्मा, मलखान सिंह, ऋषिपाल राठौर, मगन सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें