फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 के उल्लंधन पर विधायक, मेयर सहित 250 भाजपाईयों पर मुकदमा

Wed, 30 Mar 2016 11:54 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राष्ट्रपति शासन में रैली निकालना भाजपाईयों को भारी पड़ गया। धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप  में भाजपा विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग समेत 17 नामजद और करीब 250 भाजपाइयों के खिलाफ शहर  कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  
विज्ञापन

 मायापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश कोठियाल ने बताया कि 29 मार्च दिन मंगलवार को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने से धारा 144 भी लगाई गई थी। इस  दौरान विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नगर निगम से लेकर पोस्ट ऑफिस तक नगर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रपति आभार रैली निकाली थी। रैली में नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग सहित करीब 250 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली की सूचना पर एसएसपी सहित पुलिस ने आधिकारियों ने विचार मंथन किया। रैली को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, संजना शर्मा, मुकेश कौशिक, संदीप अरोड़ा, अनिरुद्घ भाटी, राजकुमार आदि भाजपा कार्यकताओं सहित 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के साथ जनपद में धारा 144 लागू है। ऐसे में डीएम की अनुमति मिलने पर कोई रैली या सभा की जा सकती है, लेकिन भाजपा वालों ने बिना किसी अनुमति के रैली निकाली। जिस पर इनके खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत 17 नामजद और करीब 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें