फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को दस वर्ष की सश्रम कैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए विशेष जज पोक्सो कोर्ट/अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना सागर ने अभियुक्त को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही पीड़िता को निर्भया फंड से एक लाख रुपये देने का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता आदेश चौहान ने बताया कि 4 फरवरी 2018 को दिन में दो बजे वादी की दस वर्षीय पुत्री को सलमान अपने साथ क्षेत्र के जंगल में लेकर गया और वहां दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुत्री ने घर आकर परिवार वालों को आपबीती बताई। थाना पिरान कलियर पुलिस ने पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर आरोपी सलमान निवासी ग्राम मेहवड़ खुर्द के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के आरोप में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए थे। सुनवाई के दौरान मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने और पेश किए गए सबूतों पर गौर करने के बाद विशेष कोर्ट ने अभियुक्त सलमान को दोषी पाते हुए दस साल की कठोर कैद व 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पीड़िता को निर्भया फंड से एक लाख रुपये प्रतिकार की धनराशि दिलाए जाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश भी दिए।
समिति से रुपये चोरी करने की एक वीडियो हुई वायरल
पथरी। बादशाहपुर स्थित बहुउद्देशीय किसान सहकारी समिति में दो कर्मचारियों के गबन का मामला अभी ठंडा भी नहीं गया था कि उक्त सहकारी समिति के एक कर्मचारी द्वारा रुपये चोरी करने का वीडियो वायरल होने से समिति चर्चाओं में आ गई है। बृहस्पतिवार को एक कर्मचारी का सहकारी समिति में रुपये चोरी करते हुए का वीडियो वायरल हुआ। जब उक्त सहकारी समिति के सचिव चरण सिंह से वीडियो के बारे में पूछा गया। वह कुछ भी कहने से बचते रहे। चर्चा है कि जिस कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है, वह उक्त सहकारी समिति के सचिव व सभापति का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस वजह से मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें