फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वेतन के लिए मिल कर्मचारी पहुंचे गन्ना मंत्री के पास

विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र में स्थित इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक व - फोटो : 1
विज्ञापन
इकबालपुर शुगर मिल कर्मचारियों ने रुका वेतन देने के लिए गन्ना मंत्री कार्यालय के लिए कूच किया। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र जाती ने भी गन्ना मंत्री से मिलकर कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन


इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों ने वेतन की मांग के लिए इकबालपुर शुगर मिल परिसर में 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना दिया हुआ है। इस मामले में इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव शीशपाल सिंह पंवार ने मिल प्रबंधन व कर्मचारियों की वार्ता एसडीएम व सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन की मौजूदगी में छह जनवरी को कराई थी।



इसमें मिल प्रबंधन ने 12 दिन बाद एक माह का वेतन देने का आश्वासन दिया था। 12 दिन पूरे होने का समय नजदीक आने से मिल कर्मचारी नेता नाजिम अली, जगत सिंह, प्रदीप शर्मा, मुकेश पाटिल व जयपाल सिंह आदि ने शुक्रवार को गन्ना मंत्री कार्यालय देहरादून के लिए कूच किया। कर्मचारियों ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर बकाया वेतन की ज्यादा से ज्यादा धनराशि देने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र ने गन्ना मंत्री के समक्ष पहुंचकर कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया। गन्ना मंत्री ने कर्मचारियों की समस्या का समाधान करवाने के लिए कर्मचारियों के ही सामने ही प्रदेश गन्ना सचिव से फोन पर वार्ता की। समस्या का समाधान होने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारी धरनास्थल पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें