फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नील धारा के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। श्यामपुर थाना क्षेत्र के तहत नील धारा के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव देखकर मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से आत्महत्या का लग रहा है। शुक्रवार दोपहर स्थानीय लोगों ने चंडी चौकी पुलिस को सूचना दी कि गंगा नदी के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। चंडी चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि मृतक के पास से अभी तक कोई ऐसा दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र से मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें