फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में दूधिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक दूध विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की माता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बजरीवाला निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक पिछले 5-6 दिनों से लगातार परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की पहचान रियाज निवासी गुर्जर बस्ती पदार्था थाना पथरी हाल बजरीवाला, कनखल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें