फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी की मांग उठाते हुए शहरी विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन देते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण काल में अभिभावकों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए और स्कूलों के बंद होने पर छात्र-छात्राओं की फीस माफ करने की मांग उठाते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को खन्नानगर स्थित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय में पहुंचकर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन दिया। सुनील सेठी ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के नाम पर निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली जा रही है। फीस जमा नहीं करने पर कई निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षा से बच्चों को हटाकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हुआ है। ऐसे में भारी भरकम फीस जमा करना संभव नहीं। प्रदेश सरकार को प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ करवाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष तरुण व्यास, जितेंद्र चौरसिया ने शहर के अन्य मुद्दे भी उठाए। प्रतिनधिमंडल में मुख्य रूप से दीपक पांडेय, प्रदीप अग्रवाल, पंकज माटा, राजेश सुखीजा, नाथीराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें