फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच बढ़ाने के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में विधानसभा हरिद्वार क्षेत्र में कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जांच कराने के लिए जिले के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। सरकार सरकार ने पहले ही सबको आत्मनिर्भर बनने का संदेश देकर अपने हाल पर छोड़ दिया है। ऐसे में जनता की उम्मीद स्थानीय प्रशासन से है कि जांच बढ़ाकर कोरोना पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है। शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व रानीपुर अध्यक्ष तनवीर कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार एक विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल है और हरिद्वार में पूरे भारत से लोग अस्थि विसर्जन आदि के लिए लगातार हरिद्वार आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा काफी ज्यादा है। इस मौके पर जिला महासचिव विकास कुमार, महानगर महासचिव आकाश भाटी, अमित चंचल, रोहित मेहरा, रजत गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें