फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक यूनियंस के सदस्यों ने किया लंच में सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बैंक अधिकारी कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोर ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले मार्च में होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल करने से पूर्व सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रानीपुर मोड़ पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने जिला संयोजक राजकुमार सक्सेना के नेतृत्व में लंच के दौरान सांकेतिक प्रदर्शन किया। राजकुमार सक्सेना ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी जायज मांगों को मानने को तैयार नहीं है। अब केंद्र सरकार की हठधर्मिता पर 11, 12, 13 मार्च को फिर से तीन दिवसीय हड़ताल करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मांगों पर कोई कार्रवाई न होने तक सांकेतिक तौर पर प्रदर्शन जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में 5 दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी लागू करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोच को आवंटन, बिना सीमा के सेवानिवृत्ति लाभों पर आयकर से छूट, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण, अवकाश बैंक की शुरूआत, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे, ठेका कर्मचारियों के लिए समाज काम के लिए समान वेतन की मांग है। इस मौके पर राजीव लोचन, सीएमएस रावत, महेश, प्रशांत, अनुपम, प्रेम, मनीषा, अंकुश झाम्ब, नरेंद्र नेगी, रवि कुमार, प्रशात मल्होत्रा, गजेंद्र बिष्ट, गौरव, मनीषा, प्रकांशा, साधना, सुप्रिया, संजू, राहुल, शोभित, सौरभ, सतीश भट्ट, राजकुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

अब तीन दिन बाद सोमवार को खुलेंगे बैंक
हरिद्वार। शुक्रवार से तीन दिन अवकाश होने से अब बैंक सोमवार को खुलेंगे। शुक्रवार को महाशिवरात्रि, महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें