हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कॉलेज के सभागार में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक मेरा वोट मेरा भविष्य रहा। प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. मधु शर्मा, शिवानी चौहान, प्रणिता भट्ट रहे। प्रथम स्थान साधना ने दूसरा स्थान विधि त्यागी और तीसरा स्थान महक सिंह ठाकुर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रेनू टंडन एवं क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद