फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने दी लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में मेयर अनीता शर्मा अधिकारियों का इंतजार करते हुए। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बार बार पत्र लिखने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से कोई जवाब नहीं देने पर मेयर अनीता शर्मा ने नाराजगी जताई है। वह शुक्रवार को कार्यालय पहुंची, लेकिन वहां अधिशासी अभियंता नहीं मिले।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि कनखल क्षेत्र की पुलिया चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों के लिए पत्र लिखे गए, लेकिन अधिकारियों ने किसी का पत्र का जवाब नहीं दिया। उन्हाेंने बताया कि वह शुक्रवार को लोनिवि कार्यालय गई थी। वह ईई नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका फोन भरी रिसीब नहीं किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में जवाब नहीं मिलता है तो सोमवार को कार्यालय में तालाबंदी कराई जाएगी। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि अधिकारी शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के इशारे पर काम कर रहे हैं और आमजन का अपमान कर रहे हैं। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, सुनील कड़च्छ, प्रेम शर्मा, विकास चंद्रा, देवेश गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें