फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रेम विवाह के बाद विवाहिता का उत्पीड़न, पति सहित चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद विवाहिता का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति, सास-ससुर और एक अन्य महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रश्मि निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 10 जनवरी 2025 को ज्वालापुर निवासी अजय कुमार के साथ प्रेम विवाह के रूप हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बिना दहेज विवाह करने के लिए उसे ताने दिए जाते थे और तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने की धमकियां दी जाती थीं। उसने जब इसकी शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने भी अपमानित किया।

आरोप है कि पति की एक महिला मित्र के साथ नजदीकियों के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप लगाया कि महिला उसके तलाक के प्रयासों में पति का साथ दे रही थी। आठ अक्तूबर 2025 को उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे वह भयभीत हो गई। मजबूर होकर उसकी मां उसे अपने साथ ले आई। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अजय कुमार, मान सिंह, माया देवी निवासी लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर, अलका निवासी कड़च्छ मोहल्ला ज्वालापुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें