फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न मिले तो विवाहिता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Fri, 31 Jan 2020 09:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में दहेज में बाइक और एक लाख की रकम की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया। गंभीर अवस्था में विवाहिता को देहरादून एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बेटी की हत्या के प्रयास के आरोप में ससुराल पक्ष के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूपी के गांव फैजअल्लाहपुर स्योहारा बिजनौर निवासी शाहिद हुसैन की बेटी शाइस्ता का निकाह छह माह पूर्व ज्वालापुर क्षेत्र की डोगरिला बस्ती अहबाबनगर निवासी नईम से हुआ था।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता पर दबाव बनाने लगे थे। ससुराल के लोगों ने विवाहिता पर अपने मायके से दहेज में एक लाख की रकम एवं एक बाइक लाने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ससुरालियों ने तीन दिन पूर्व उसकी बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। घटना में उसकी बेटी करीब पचास प्रतिशत जल गई है। किसी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। महिला का फिलहाल इलाज देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा है।

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी। उनकी शिकायत पर बृहस्पतिवार को पति नईम, सास शबनम, देवर वसीम, ननद फरहा के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी हो चुके हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें