फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश और संवेदना का दिखा मंजर

Thu, 03 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सीएमआई अस्पताल के मुख्य गेट पर करीब ढाई घंटे तक मातम, आक्रोश और संवेदना के अलग अलग मंजर नजर आए। दुख की इस घड़ी में हर राहगीर शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होता रहा। हर कोई यही बोलता रहा कि लापरवाही पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे जब दुनिया छोड़ चुकी शबनम का शव एंबुलेंस से अस्पताल के गेट पर पहुंचा तब चित्कार मच गई। बदहवासवस्था में परिजन रिश्तेदार इधर उधर दौड़ते रहे इसी बीच कही से एक खाट लाकर शव उस पर रख दिया गया। फिर महिलाओं ने शव के आसपास घेरा बना लिया और विलाप करने लगी। फिर बीच बीच में सिस्टम को भी कोसती। मृतका की मां रुकसाना तो बेटी के शव से अलग ही नहीं हो रही थी, महिलाएं ढांढस भी बंधा रही थी। मृतका रंजीता के जेठ सुनील को भी परिवार के कई लोग संभालने में जुटे थे। मातम पसरा ही था और आक्रोश भी रह रह कर जेहन से निकलकर बाहर आ रहा था।
विज्ञापन

---
मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई
- शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोए पति
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। हॉय मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई। अब मैं कैसे जीऊंगा। कौन मेरे बेटे का ख्याल रखेगा। मैं कहां से उसकी मां को लाऊंगा। नौशाद और अनिल इसी तरह विलाप करते हुए अपनी पत्नियों के शव से लिपटकर रोते रहे। महज एक साल के अंतराल में ही इनके बंधन की डोर टूट गई।
पेशे से टेलर नौशाद ने मानो सुधबुध ही खो दी हो। वो बार बार अपनी जीवन पत्नी शबनम के शव को हिला ढुला रहा था। वह बार बार कहता एक बार उठ जा। अपनी आंखें खोल। खुदा के लिए आंखें खोल लेकिन शायद ये भी भली भांति जानता था कि अब उसकी आंखें कभी नहीं खुलेंगी। कभी इधर भागता तो कभी उधर। फिर अस्पताल प्रबंधन को भला बुरा बोलता। कमोवेश यही स्थिति फैक्ट्रीकर्मी अनिल की भी थी। वो भी इतना टूटा हुआ था कि, जैसे उसे से कुछ लेना देना ही न हो। उसके पिता ओमप्रकाश उसे संभालने की कोशिश करते रहे पर वो नहीं संभला। वो भी एंबुलेंस में रखे पत्नी के शव को छोड़ने को ही राजी नहीं हुआ। ये दृश्य देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

-----------
साहब मैं तो मना ही कर रहा था
हरिद्वार। साहब मैं तो पहले ही मना कर रहा था कि बहू (रंजीता) को यहां मत लाओ। पर, मेरी किसी ने नहीं सुनी। रंजिता का ससुर ओमप्रकाश रोते हुए बार बार यही बोलता रहा। बोला अब उसका ऐसा दर्द मिला है जो ताउम्र सालता रहेगा। साहब, मैं क्या करूं अब।
-----
कई अन्य परिवार भी पहुंचे
हरिद्वार। अस्पताल प्रबंधन में पूर्व में हुए प्रकरणों को लेकर पीड़ित रहे कई और परिवार भी पहुंचते रहे और अपनी आपबीती भी सुनाते रहे। उनके जेहन में भी अस्पताल प्रबंधन को लेकर बेहद ही गुस्सा था।  
------------
फिलहाल अस्पताल बंद करवाया
अस्पताल से सभी मरीज शिफ्ट करा दिए गए है। इसके बाद अस्पताल बंद करवा दिया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जा रही है। अग्रिम कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के स्तर से होगी।
- नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी, हरिद्वार।
------------
इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। हर किसी डॉक्टर ने अपने कार्य को बखूबी से अंजाम दिया था। समय समय की बात है। हम भला क्या कर सकते थे। यदि मरीज की हालत गंभीर भी होती तब उसी के अनुसार ही इलाज होता। ऐसा भी नहीं था। मैं, इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता हूं।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, डायरेक्टर सीएमआई नर्सिंग होम।
----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें