फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में फूटे कई लोगों के सिर

Thu, 21 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
कंट्रीीवसऱ्र्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल की राज विहार कालोनी में बुधवार देर रात नाली को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों  के कई लोगों के सिर फूट गए। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों पक्ष कनखल थाने पहुंचे। बिना मुकदमा दर्ज कराए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

राजलोक विहार कालोनी का रहने वाला अरुण अपने घर के बाहर नाली को ठीक करा रहा था। पड़ोसी राजेंद्र ने गंदा पानी उसके घर के आगे आने की बात कहते हुए विरोध किया। इस बात को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सरेराह लाठी डंडे चलने लग गए। महिलाएं भी बीच में कूद पड़ी। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों के सिर फूट गए। एक पक्ष राजेंद्र की पत्नी एवं बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को जमकर लताड़ा। एसओ रितेश शाह ने दोनों पक्ष को लिखित में शिकायत देने को कहा। तब दोनों पक्ष जल्द आने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें