फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चाय की दुकान में घुसकर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर चाय की दुकान में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि तीन युवकों ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमित कुमार निवासी रानीगली भूपतवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 16 सितंबर की रात करीब 9:10 बजे अग्रवाल भवन निकट रामायण सत्संग भवन स्थित कुलदीप भारती उर्फ गुल्लू की चाय की दुकान पर मौजूद था। दुकान मालिक कुलदीप भारती बीमार होने की वजह से जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए वह दुकान संभाल रहा था।

आरोप है कि शुभम यादव निवासी कांगड़ा घाट हरकी पौड़ी, अमन निवासी हरिपुरकलां और एक अन्य युवक दुकान में आ धमके। तीनों ने आते ही उस पर लात-घूसों से हमला किया। विरोध करने पर उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें